संजीव कुमार हेमा मालिनी के साथ
संजीव कुमार ने अपने जीवन में कई अभिनेत्रियों से रोमांस किया। शोले की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी को दिल देने की खबरें सुर्खियों में बनी रही फिर हेमा का कथित इनकार और उनका आजीवन कुंवारा रहना, अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का उनको दिल देना, फिर सुलक्षणा पंडित का आजीवन कुंवारा रहना, सब कुछ संजवीन कुमार के जीवन में घटित होता चला गया। संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी एक समय बहुत हिट रही। संजीव कुमार ही ऐसे एक्टर थे जिनके साथ जया ने पति से लेकर ससुर तक के रोल किए। जैसे फिल्म कोशिश में पति का रोल, अनामिका में प्रेमी का किरदार, शोले में ससुर का रोल और सिलसिला में भाई का रोल।