साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पति नागा चैतन्य से अगल होने के बाद किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सामंथा अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और खुलकर अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। सामंथा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनके फैंस अभिनेत्री के वेकेशन की तस्वीरें देखकर खुश हो जाते हैं। एक बार फिर सामंथा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हसीन वादियों का लुत्फ उठाती हुई दिख रही हैं।
दरअसल, सामंथा काम से समय निकालकर छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। वह केरल में हैं और यहां से अभिनेत्री ने कुछ खूबसूत तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह केरल के सबसे बड़े वाटरफॉल के पास अपनी बाहों को फैलाएं प्राकृतिक का आनंद ले रही हैं। सामंथा की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।