फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: चर्चा में आया अंकिता लोखंडे का ये इंस्टाग्राम पोस्ट, क्या रिया चक्रवर्ती पर कसा तंज?

Fri, 21 Aug 2020 03:54 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार शाम मुंबई पहुंची सीबीआई की टीम आज से सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच शुरू कर देगी। बीते कई दिनों सुशांत के चाहने वाले लगातार इस केस की जांच सीबीआई को देने की मांग कर रहे थे। उम्मीद की जा रही है कि सुशांत की मौत से जुड़ा जो भी सच होगा, वो जल्द सामने आएगा। लेकिन इस बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक पोस्ट अचानक चर्चा में आ गया है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा कि ये पोस्ट अंकिता ने रिया चक्रवर्ती पर तंज कसते हुए किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें एक महिला हैट लगाए नजर आ रही है। उसके हाथ पर एक कौवा बैठ हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर पर अंकिता ने  Shatara Liora की मशहूर पंक्तियां लिखी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता के इस पोस्ट में लिखा है- 'महिलाओं को कई चीजों को संभालना सिखाया जाता है, जिससे वह सही और गलत का फैसला ले सकें। इसलिए मैंने खुद को अनोखा और शक्तिशाली रखना चुना है। और यही सत्य है।' इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'सच, यहां अनोखा और शक्तिशाली होने के लिए।'
 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि कुछ दिनों पहले ये सामने आया था कि सुशांत सिंह राजपूत ब्रेकअप के बाद भी अंकिता लोखंडे के फ्लैट की किश्ते भर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,इस फ्लैट की कीमत चार करोड़ से ज्यादा बताई थी। ये खबरें बाहर आते ही अंकिता लोखंडे ने सच सबके सामने रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने घर के कागज सहित अपने बैक अकाउंट का स्टेटमेंट साझा किया था, जिसमें ये खुलासा हुआ था कि वो खुद अपने फ्लैट की किश्ते भर रही थीं। अंकिता के इस कदम पर सुशांत की बहन ने भी उनकी तारीफ की थी।

कपिल शर्मा ने बेटी के साथ साझा की क्यूट तस्वीर, अर्चना पूरन सिंह ने किया मजेदार कमेंट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें