फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लंबे वक्त बाद दिखीं अंकिता लोखंडे, जरूरतमंदो के लिए करती नजर आईं ये काम

Tue, 28 Jul 2020 03:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता था। सुशांत सिंह राजपूत का शव पिछले महीने मुंबई स्थित उनके आवास पर मिला था। अचानक हुई उनकी मौत से फैंस और उनकी करीबी शोक में हैं। इस बीच दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे स्पॉट हुईं हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह ग्रोसरी स्टोर में सामान खरीदती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं स्टोर के बाहर खड़े जरूरतमंद लोगों को अंकिता लोखंडे चॉकलेट बांटती हुईं भी दिखती हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यह पहला मौका है जब अंकिता लोखंडे ऐसे पब्लिक में नजर आईं हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे द्वारा जरूरतमंदो को चॉकलेट बांटने के वीडियो को Manav N Archana Forever नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने पेज पर साझा किया है, जो की विरल भियानी का रिपोस्ट वीडियो है। वीडियो में वह ब्लैक एंड व्हाइट टॉप और ब्लैक शॉर्ट में मुंह पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। जरूरतमंदों को सामना बांटने के बाद वह बाय करती हुई भी दिखाई दीं। अंकिता लोखंडे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे के कई फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इतनी ही नहीं उनकी इस अच्छाई को देख हर कोई उनकी तारीफ भी कर रहा है। अंकिता लोखंडे बॉलीवुड और टीवी सीरियल्स की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ छोटे पर्दे के चर्चित टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आई थीं। यह सीरियल साल 2009 में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : सोशल मीडिया
पवित्र रिश्ता में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था। एक समय यह दोनों छोटे पर्दे की शानदार जोड़ियों में से एक थे। इस सीरियल के दौरान ही अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

पढ़ें: शख्स ने अमिताभ बच्चन के लिए कहा- 'आप कोविड से मर जाएं', BIG B ने यूं निकाला गुस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें