फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अंकिता लोखंडे ने किया डांस, ऋतिक रोशन के गाने पर ठुमके लगाती दिखीं

Mon, 23 Nov 2020 07:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : instagram/lokhandeankita
टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब अंकिता ने विक्की के साथ का एक डांस वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग-बैंग के टाइटल ट्रैक पर डांस कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : instagram/lokhandeankita
अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो के साथ अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा, ‘विक्की और अंकी, डांस करते हुए वह भी नाइट ड्रेस में’। दोनों ने सफेद रंग का मैचिंग ड्रेस पहना हुआ है।


 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita
इससे पहले अंकिता ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे विक्की जैन की बहन के बच्चों का अन्न प्राशन करवाती नजर आई थीं। वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। अंकिता ने वीडियो के साथ लिखा- ‘ये लो मामा-मामी की तरफ से, प्लीज खा लो।‘

4 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita
अंकिता और विक्की लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। बीते दिनों अंकिता ने विक्की के लिए एक नोट लिखकर उनका शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा था कि ‘मैं मेरी जिंदगी में तुम्हें एक दोस्त, साथी और सोलमेट की तरह भेजने के लिए भगवान की आभारी हूं। मेरे साथ हर मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए शुक्रिया। मेरी हर मुसीबत को अपना बनाने के लिए और मेरी मदद के लिए दिल से शुक्रिया।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita
बता दें कि अंकिता लोखंडे अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं। साथ ही वह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के बारे में बेबाकी से अपनी राय भी रख रही हैं। अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। इसके जवाब में रिया की दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अंकिता को खरी-खोटी सुनाई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें