ब्रह्मास्त्र की शूटिंग
- फोटो : ट्विटर
सोमवार सुबह से ही फिल्म जगत में इस बात की चर्चा रही कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी फॉक्स स्टार की बाकी फिल्मों जैसे ‘लूटकेस’, ‘लक्ष्मी’, ‘सड़क 2’ आदि की तरह डिजनी प्लस हॉटस्टार के रास्ते जा सकती है। फिल्म की निर्माता कंपनी अब इसे सिनेमाघरों को छोड़कर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का मन बना रही है। हालांकि, ऐसा हुआ तो ये करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की ब्रांडिंग के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। करण जौहर की एक और फिल्म ‘ड्राइव’ उनकी साख को काफी बडा बट्टा लगा चुकी है, यही वह फिल्म है जिसे नेटफ्लिक्स को बेच देने के बाद से इसके हीरो सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक स्थिति बताते हैं कि गड़बड़ाने लगी थी।