सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर
- फोटो : Social Media
आगे अंकिता कहती हैं कि, 'मेरे पास उसका नंबर भी नहीं था। मेरी आखिरी बार उससे बात 2016 मार्च में हुई थी। इसके बाद हम दोनों की कोई बात नहीं हुई। मेरी फिल्म मणिकर्णिका का पोस्टर रिलीज होने के बाद उसने केवल पोस्टर पर कमेंट किया था और मैंने उनके कमेंट का जवाब दिया था। इसके अलावा हम दोनों की कभी कोई बात नहीं हुई।' इसके अलावा अंकिता ने ऐसी खबरों को भी झूठा करार दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि वो सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने पटना गई थीं। उन्होंने कहा ये सारी खबरें केवल झूठ हैं।