फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली साड़ी में अंकिता लोखंडे ने 'धक धक' गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख धड़क उठे फैंस के दिल

Sun, 07 Feb 2021 02:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram/lokhandeankita
टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का हुनर साबित करने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन वो अपने फैंस के लिए कुछ खास तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अंकिता बेहद ही लाजवाब डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
अंकिता ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो पीली साड़ी पहने माधुरी दीक्षित के हिट गाने 'धक धक करने लगा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में ना सिर्फ अंकिता के डांस मूव्स बल्कि उनके एक्सप्रेशन देखकर भी फैंस के दिल की धड़कन बढ़ जा रही है। सबसे खास बात ये है कि अंकिता ने इस ग्लैमरस वीडियो को बनाने के लिए अपना घर ही चुना है। घर के एक कमरे में ही अंकिता ये डांस करती नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डांस के वीडियो साझा करती रहती हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। इससे पहले भी अंकिता ने साड़ी में एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसपर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं अब अंकिता का ये वीडियो देख सिर्फ उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन की ही नहीं बल्कि फैंस की सांसे भी थम गई हैं।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से काफी ज्यादा चर्चा में आ गईं थीं। सुशांत अंकिता के पहले को-स्टार थे और काफी समय तक दोनों का रिलेशनशिप भी था। हालांकि दोनों के रास्ते किसी मोड़ पर अलग हो गए , लेकिन उनकी दोस्ती बरकरार रही। सुशांत के निधन की खबर से अंकिता को गहरा धक्का लगा था और उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ समय बाद अंकिता ने फिर से सोशल मीडिया पर वापसी की और सुशांत के न्याय के लिए अपनी आवाज उठाई। अब अंकिता पहले ही तरह ही खुश नजर आती हैं। अंकिता इन दिनों विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। फैंस को इंतजार है कि जल्द ही अंकिता और विक्की भी अपनी शादी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें