फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे को अपना 'फर्स्ट किस' वीडियो साझा करना पड़ा भारी, ट्रोलर्स बोले- 'दीदी आप सुशांत को भूल गईं'

Wed, 16 Dec 2020 05:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती हैं, लेकिन इस बार अंकिता लोखंडे को अपना एक वीडियो साझा करना भारी पड़ा गया है और वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल ही रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita
अंकिता लोखंडे को सोशल मीडिया यूजर्स दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल अंकिता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि कुछ सालों बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता लोखंडे खुलकर उनके न्याय के लिए आवाज उठा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं अंकिता लोखंडे ने मीडिया को इंटरव्यू भी दिए थे। उस समय भी उन्होंने सुशांत को अपना सबसे करीबी बताया था और उनको न्याय दिलाने की अपील थी, लेकिन मंगलवार को अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह काफी मस्ती करती हुईं नजर आईं। अंकिता सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने पर मस्ती कर रही थी। 

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में वह यो यो हनी सिंह के 'फर्स्ट किस' पर लिपसिंग करती हुई नजर आईं। अंकिता लोखंडे के इस वीडियो का जहां उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। gulnra.abbasva नाम की यूजर ने अंकिता लोखंडे के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप सुशांत को भूल गई हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'किसी को भी लाइफटाइम गारंटी नहीं लेना चाहिए आज पता चला गया।' वहीं दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने अंकिता को दीदी बोलते हुए लिखा कि आप सुशांत सिंह राजपूत को भूल गईं। इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अंकिता लोखंडे की वीडियो पर कमेंट किए और उन्हें ट्रोल किया है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। 



पढ़ें: कंगना रणौत पर स्वरा भास्कर का बड़ा बयान, कहा- 'जरूर नहीं अच्छा कलाकार एक अच्छा इंसान हो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें