सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने वाला है लेकिन फैंस उन्हें हर दिन याद करते हैं। उनकी पुण्यतिथि से एक दिन पहले से ही फैस सुशांत की कई पुरानी यादें फिर से ताजा कर रहे हैं। सुशांत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली थी। उनके निधन की खबर ने उनके परिवार और फैंस को ही नहीं बॉलीवुड को भी तगड़ा झटका दिया था। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा सितारे शामिल हुए थे। सुशांत की को-स्टार और पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सुशांत को अक्सर याद करती हैं। उनके निधन की खबर ने अंकिता को हिला कर रख दिया था। वो सुशांत के अंतिम संस्कार में तो शामिल नहीं हुईं थीं, लेकिन वो पटना में उनके पिता से मिलने जरूर पहुंची थी।
सोशल मीडिया पर सक्रिय हुईं अंकिता
हाल ही में अंकिता ने बताया था कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहीं हैं, लेकिन सुशांत की पुण्यतिथि के ठीक एक दिन पहले ही वो सक्रिय हो गईं हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसा कैप्शन भी लिखा है जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।