फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे बिग बॉस के विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम, घर से ही गिरफ्तार कर ले गई थी पुलिस

Mon, 25 Mar 2019 04:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swami om - फोटो : file photo
इन दिनों पूरे देश में लोक सभा चुनाव की जोर-शोर से चर्चा हो रही है। आए दिन हर राजनीतिक पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर रही है। इस बीच अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले और रियलिटी शो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम ने भी लोक सभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
om swami - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो स्वामी ओम ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए स्वामी ओम ने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ''हिंदू-विरोधी'' रवैये के खिलाफ लड़ेंगे, जिन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह ''झाड़ू'' को हिन्दू धर्म के प्रतीक स्वास्तिक के पीछे भागते दिखाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
ओम स्वामी की हुई पिटाई। - फोटो : file photo
स्वामी ओम के बयानों के अनुसार कई हिंदू संगठनों ने बैठक के बाद चुनाव लड़ने के लिए उनका नाम तय किया। आपको बता दें कि स्वामी ओम टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-10 का हिस्सा रह चुके हैं। शो में रहते हुए उन्होंने बिस बॉस के घर में काफी हंगामा किया था। उनके इस हंगामे की वजह से सलमान खान भी परेशान हो गए थे।
 

4 of 5
swami om - फोटो : file photo
बिग बॉस सीजन 10 में स्वामी ओम ने बतौर कॉमनर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। उन्होंने घरवालों का जीना मुहाल कर दिया था। किसी पर उन्होंने टॉयेलट का पानी फेंका तो किसी के साथ बुरा बर्ताव भी किया। कई बार तो घर में उनके साथ मारपीट तक की नौबत आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वामी ओम, प्रियंका जग्गा - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो में रहते हुए दिल्ली पुलिस स्वामी ओमजी महाराज पर पहले से चल रहे चोरी और आर्म्स एक्ट के केस में उन्हें गिरफ्तार करने बिग बॉस के घर तक पहुंच गई थी। हालांकि ओम स्वामी ने घर से बाहर निकलने से इनकार किर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें