फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animated Movies: खुद पर विश्वास और हार न मानने का जज्बा सिखाती हैं ये एनिमेटेड फिल्में, परिवार के साथ जरूर देखें

Tue, 26 Apr 2022 07:30 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमेटेड मूवीज - फोटो : सोशल मीडिया
हम सभी एनिमेटेड फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। अब वो दिन चले गए जब एनिमेटेड फिल्मों में बस एक राजकुमारी होती थी और उसका प्रिंस आता है, जिसके बाद वह हमेशा खुश रहती हैं। अब ऐसी कई फिल्में देखने को मिल रही हैं, जो मनोरंजन का माध्यम ही नहीं बल्कि आपको जीवन जीने का तरीका भी बता जाती हैं। ये फिल्म बस एक काल्पनिक दुनिया का आभास कराती हैं, लेकिन इनमें जीवन जीने की समझ छुपी होती है। इन फिल्मों से जो सीख मिलती है, वह काफी दमदार होती है। अगर आप अपने परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ एक फिल्मी नाइट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हमने आपके लिए कुछ ऐसी ऐनिमेटेड फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जो आपके दिल को छूने के साथ ही एक संदेश भी दे जाएगी। हम आपको इन भावनाओं की रोलरकोस्टर राइड से भरपूर फिल्मों को देखने की सलाह दे रहे हैं, जो डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

2 of 5
फाइंडिंग निमो - फोटो : सोशल मीडिया
फाइंडिंग निमो
'फाइंडिंग निमो' 2013 में बनी एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें निमो नाम की मछली अपने पिता से बिछड़ जाती है। पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती ये कहानी पिता-पुत्र के संबंधों को बखूबी दर्शाती है। साथ ही यह भी सिखाती है कि किसी भी चीज को ऊपर से देखकर ही नहीं आंकना चाहिए और अपने आराम क्षेत्र से निकलकर जो आप करना चाहते हैं, वो करना चाहिए। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है, अगर आप खुद पर विश्वास रखते हैं, तो आप अपना रास्ता खोज ही लेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इनसाइड आउट - फोटो : सोशल मीडिया
इनसाइड आउट
2015 में आई यह एनिमेटेड फिल्म बहुत ही सुंदर तरीके से इंसान के जटिल मन को प्रकट करती है। फिल्म दिखाती है कि हर समय जीवन में खुश रहना ही आपके जीवन को पूरा नहीं करता है। जीवन में हमें नकारात्मक भावनाओं का सामना करना पड़ता है और जब भी हम उदास महसूस करते हैं, तो अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए। ताकि वह हमारे मन में दबी न रहे। 

4 of 5
अप - फोटो : सोशल मीडिया
अप
2009 में आई ‘अप’ अब तक की इमोशनल एनिमेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म सिखाती है कि जब आप किसी चीज में विश्वास रखते हैं, तो आपको अपनी इच्छा के अनुसार परिणाम भी प्राप्त होते हैं। जबरदस्ती किसी भी चीज को पकड़ कर मत रखो और उसे जाने दो। साथ ही अपनी उम्र की परवाह किए बिना अपने अतीत को पीछे छोड़कर नए मुकाम हासिल करने के लिए आगे कैसे बढ़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टैंगल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
टैंगल्ड
'टैंगल्ड' रॅपन्जेल की कहानी है, जो एक साहसी लड़की है। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक एडवेंचर पर निकलती है। यह फिल्म सिखाती है कि आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर कुछ भी कर सकते हैं, कभी भी पहले से ही हार नहीं माननी चाहिए। इसके साथ ही ये जरूरी नहीं कि जो इंसान देखने में सुंदर और सभ्य लग रहा है, वो असल में ऐसा ही हो। कई बार जो लोग देखने में शातिर लगते हैं, वो असल में बहुत प्यारे होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें