अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली हो, लेकिन अपनी किताबों के जरिए वह लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि ट्विंकल खन्ना की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' की एक कहानी पर फिल्म बनाई जाएगी। इस फिल्म की कहानी किताब की शॉर्ट स्टोरी 'सलाम नोनी अप्पा' पर आधारित होगी। इस फिल्म के लिए अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और ट्विंकल खन्ना की मिसेज फनीबोन्स मूवीज के साथ हाथ मिलाया है। सोनल डबराल इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
हिंदी सिनेमा में साहित्य पर आधारित बहुत कम ही ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाई हों। हालांकि उन फिल्मों की कहानी किताबों के उन पन्नों से उठाई गई है, जिसने फिल्म में जान डालने का काम किया। आज हम आपके लिए किताबों पर आधारित उन फिल्मों की लिस्ट बनाकर लाएं हैं जिनकी किताब से ज्यादा फिल्में मशहूर हो गईं।