फिल्म में बॉबी और रणबीर के अलावा अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना ने भी अहम भूमिका निभाई थी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया, भले ही यह केवल 15 दिनों के लिए ही क्यों ना रहा हो। बॉबी ने कहा, "मुझे पता था कि मेरे पास एक अवसर है - मेरे पास शूटिंग के लिए 15 दिन थे, और मैं संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम कर रहा था। मुझे पता था कि यह अद्भुत होने वाला है।"