पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने एडवांस बुकिंग में 32.43 करोड़ रुपये कमाए थे। इस साल एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म ‘लियो’ रही है जिसकी एडवांस बुकिंग 46.10 करोड़ रुपये रही थी। दूसरे नंबर पर फिल्म ‘जवान’ रही, जिसने पहले दिन का पहला शो शुरू होने से पहले 41 करोड़ रुपये कमाए थे।