बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'तेजस' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इस बीच कंगना एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कंगना ने हाल ही में, 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।