बॉलीवुड के प्रतिभावान एक्टर अनिल कपूर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने अपने अपने हुनर का परचम लहराया है। उन्होंने फिल्मों में नायक और खलनायक के रोल तो निभाए ही, साथ ही साइड रोल करके भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे वर्सटाइल एक्टर में से एक हैं जिन्होंने संजीदा, कॉमेडी जैसे हर तरह के रोल निभाए हैं। हालांकि अपने करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने कुछ फिल्में सिर्फ पैसों के लिए कर ली थी।