फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने अपनी सुपर वुमन सुनीता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फराह ने शेयर किया प्यारा वीडियो

Tue, 25 Mar 2025 11:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anil Kapoor Wife Sunita Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता का आज जन्मदिन है। इस खास मौके को अनिल की इस शानदार पोस्ट ने और भी ज्यादा खुशनुमा बना दिया। अनिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सुनीता और अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है। अनिल के अलावा फराह खान ने भी सुनीता को एक स्पेशल वीडियो के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
1 of 5
अनिल ने पत्नी सुनीता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फराह खान ने शेयर किया खास वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor, farahkhankunder
अनिल कपूर जितने उम्दा अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे पति और पिता भी हैं। अनिल ने 1984 में सुनीता कपूर से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं- सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर। अनिल की पत्नी सुनीता का आज जन्मदिन है। इसी खास मौके पर अनिल ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। वहीं फराह खान ने भी सुनीता को जन्मदिन की बधाई दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
आज है अनिल की पत्नी सुनीता का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
पत्नी के जन्मदिन पर अनिल कपूर का भावुक पोस्ट
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरी सुपर वुमन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. वो सबसे अच्छी इंसान जो हर दिन को सिर्फ मेरे साथ रहकर एक्साइटिंग बना देती है...चाहे अच्छा हो, बुरा हो या बदसूरत, तुम हर दिन को सार्थक बनाती हो। जिस दिन से मैं तुमसे मिला हूं, तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हो, हर उस चीज में मेरी साथी रही हो जो वाकई मायने रखती हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
अपने बच्चों के साथ अनिल और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
अनिल ने की सुनीता की तारीफ
आगे अनिल ने सुनीता के लिए लिखा, 'तुम्हारे साथ जीवन सिर्फ एक सफर नहीं है- यह प्यार, हंसी और अंतहीन यादों से भरा एक रोमांच है। तुम हमारे घर की जान हो, हर सफलता के पीछे की ताकत हो और वो वजह हो जिसकी वजह से मैं हर दिन मजबूती के साथ जागता हूं।' 
 

4 of 5
अनिल ने सुनीता के जन्मदिन पर फिर से किया अपने प्यार का इजहार - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
अनिल ने किया प्यार का इजहार
अनिल ने आगे लिखा, 'आज और हर दिन आपका जश्न मनाने के लिए, मेरा प्यार सुनीता कपूर, आपसे अभी, हमेशा और हमेशा प्यार करता हूं।'


यह भी पढ़ें:
कौन अभिनेता थे, जिन्होंने 'जीना इसी का नाम है' में दिखाई बड़े अभिनेताओं की असली कहानी, दीप्ति के साथ जमी जोड़ी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फराह खान ने भी किया सुनीता को बर्थ डे विश - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
फराह खान ने भी किया सुनीता को बर्थ डे विश 
बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने भी सुनीता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फराह ने इंस्टाग्राम पर एक लाजवाब वीडियो शेयर किया, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे गाना गाते नजर आ रहे हैं। फराह ने इस पोस्ट के साथ लिखा, 'जब हर कोई यह गाना गाता है तो आपको पता चल जाता है कि यह सुनीता कपूर का जन्मदिन है। लव यू सुनीता.. कुछ लोग आधी रात तक जागते हैं।'


यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांधे सलमान खान की तारीफों के पुल, बोलीं- सिकंदर के साथ काम करना मानो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें