फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे अनिल कपूर, इस फिल्म के लिए बनी निर्देशक-अभिनेता की यह जोड़ी

Thu, 26 Dec 2019 02:18 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग कश्यप और अनिल कपूर जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण विक्रमादित्य मोटवानी करेंगे। वैसे तो दोनों 'बॉम्बे टॉकीज' और 'नायक' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं हालांकि 'बॉम्बे टॉकीज' में  जहां अनिल कपूर का स्पेशल अपीयरेंस था तो वहीं 'नायक' फिल्म में अनुराग ने सिर्फ संवाद लेखन किया था। लोगों ने कभी दोनों को अभिनेता-निर्देशक के तौर पर साथ काम करते हुए नहीं देखा है।  
विज्ञापन

2 of 4
Anil Kapoor - फोटो : Social Media
हालांकि अनिल कपूर और अनुराग कश्यप का फिल्म 'एल्विन कालीचरण' को लेकर साझा इतिहास रहा है। अनुराग कश्यप की इस फिल्म से अनिल कपूर के जुड़ने की संभावना थी हालांकि बाद में यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। वहीं इस प्रोजेक्ट की बात करें तो पहले यह फिल्म शाहिद कपूर के साथ बनाई जानी थी। इसके चलते शुरुआती दौर में इसका नाम 'एके बनाम एसके' रखा गया था। हालांकि जब शाहिद के साथ बात नहीं बन पाई तो विक्रम ने अनिल कपूर को अप्रोच किया। 
विज्ञापन

3 of 4
anil kapoor - फोटो : social media
यह फिल्म एक फिल्म निर्माता और अभिनेता की कहानी है। जिसका नाम 'एके बनाम एके' रखा गया है।  दोनों के रिश्ते में तब खटास आ जाती है जब उनकी बड़े बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अनुराग कश्यप इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसमें चार लघु फिल्में शामिल हैं जिसका निर्देशन अनुराग, करण जौहर, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी मिलकर कर रहे हैं। दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर 1 जनवरी से देख सकते हैं। वहीं अनिल कपूर बीते दिनों फिल्म 'पागपंती' में नजर आए थे वहीं आने वाले दिनों में वह फिल्म 'मलंग' में एक पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें