फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकुल प्रीत ने किया खुलासा, इस वजह से अभी तक नहीं किया डिजिटल दुनिया में डेब्यू

Thu, 26 Dec 2019 02:00 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रकुलप्रीत - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दक्षिण भारतीय सिनेमा अपना नाम कमा चुकी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अब हिंदी सिनेमा में भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें अब डिजिटल सिनेमा से भी ऑफर मिलना शुरू हो गए हैं। लेकिन, वह इसके लिए काम करना तब शुरू करेंगी जब उन्हें कोई लीक से हटकर कहानी मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 4
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala, mumbai
हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली फिल्म 'यारियां' की अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों के लिए प्रस्ताव मिल रहे हैं, लेकिन मैं एक अच्छी पटकथा का इंतजार कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे कोई लीक से हटकर कहानी मिले। मुझे ऐसा लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो मुझे फिल्मों जैसा महसूस नहीं कराएगा। मुझे बड़े पर्दे पर काम करना पसंद है, लेकिन डिजिटल एक अलग ही दुनिया है। यह आपको अपनी प्रस्तुति देने और उसमें ज्यादा परिपक्वता लाने की आजादी देता है।'
विज्ञापन

3 of 4
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala, mumbai
दक्षिण भारतीय सिनेमा की तारीफ करते हुए वह कहती हैं कि वहां का सिनेमा अब विकसित हो रहा है और सही रास्ते पर भी जा रहा है। रकुल आगे कहती हैं, 'समांथा अक्कीनेनी और नयनतारा पिछले दो-तीन सालों से बहुत अच्छा काम कर रही हैं। दक्षिणी सिनेमा जगत में काफी बदलाव आए हैं। मैंने पिछले साल एक महिला केंद्रित फिल्म की थी, और मुझे लगता है कि चीजें वास्तव में स्वयं ही बदल रही हैं। वहां के दर्शक भी अब फिल्म की सामग्री को तवज्जो दी रहे हैं। सिर्फ हिंदी सिनेमा के लिए ही नहीं बल्कि यह तो सभी जगह के लिए अच्छी बात है। दक्षिण सिनेमा वाकई महिलाओं के लिए अच्छी सामग्री ला रहा है।'
विज्ञापन

4 of 4
rakul preet - फोटो : amar ujala
रकुल अब अर्जुन कपूर के साथ एक विचित्र प्रेम कहानी वाली फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का अभी शीर्षक तय नहीं हुआ है। साथ ही वह अपनी दो तमिल फिल्में 'एसके 14' और 'इंडियन 2' पर भी काम कर रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें