फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह के दिन अनिल कपूर ने किया था ये 'क्राइम', बोले- 'कोई पछतावा नहीं'

Thu, 21 May 2020 09:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अनिल कपूर ने बीते 19 मई को अपनी शादी की सालगिरह मनाई। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को 36 साल हो गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई रहीं। अब अनिल कपूर ने बताया कि खुशी के इस मौके पर वो एक 'क्राइम' कर बैठे। वो क्राइम क्या है, उन्होंने खुद ही इसका खुलासा भी किया।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने एक वीडियो साझा करते हुए माना कि उन्होंने क्राइम किया है। यही नहीं ये करते हुए उन्हें अच्छा भी लगा। चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है। दरअसल, सालगिरह के दिन अनिल कपूर खुद को केक खाने से रोक नहीं पाए। इन दिनों अनिल कपूर अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में केक खाना उनके लिए किसी क्राइम से कम नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। वो साइक्लिंग (Cycling) कर रहे हैं और जमकर पसीना बहा रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, ‘मैंने अपने अपराध को बहुत एन्जॉय किया। सारा केक खा लिया। अब वक्त है कैलोरीज को बर्न करने का।' 

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अनिल कपूर ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि 'एक लंबी प्रेम कहानी की शुरुआत है 17 मई की रात, मैंने एक अहम फिल्म साइन की, जो मेरे करियर का बहुत बड़ा फैसला था और 18 मई को मैंने इससे भी बड़ा कदम उठाया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज किया था और अपनी पत्नी बनने के लिए पूछा था। लोग शादी की सालगिरह मनाते हैं, हम प्रपोज डे भी मनाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में अनिल कपूर अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। अनिल कपूर ने अपनी तस्वीरों के साथ बताया था कि ये किसी भी उम्र में हासिल किया जा सकता है। उन्होंने ऐसी बॉडी बनाने के लिए किसी सप्लीमेंट्स का सहारा नहीं लिया।
मदद के लिए छात्र ने सोनू सूद को कहा 'शुक्रिया', अभिनेता ने कहा, 'मां के हाथ का आलू पराठा उधार रहा भाई'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें