फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हाहाकार, यह फोटो बना इसकी वजह

Tue, 05 Mar 2019 06:33 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
फिल्म अभिनेता अनिल कपूर आज भी अपने अभिनय और यंग पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। फिल्म बिरादरी उन्हें सबसे यंग बताती है। 62 वर्षीय अनिल आज भी 26 वर्षीय अभिनेता को अपनी यंगनेस के आगे मात देते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अनिल कपूर की यंगनेस को लेकर बड़े-बड़े सवाल और कमेंट्स किये जा रहे हैं। ऐसा तब हुआ जब उनकी अगली फिल्म को लेकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई ...
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अनिल ने अपनी अपकमिंग फिल्म के चलते एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में फिल्म की स्टारकास्ट समेत फिल्ममेकर मोहित सूरी भी हैं। अनिल के अलावा फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कुनाल खेमू और अभिनेत्री दिशा पाटनी भी नजर आ रही है। जैसे ही यह फोटो अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तो उनके फैन्स ने उन्हें इस तस्वीर में सबसे यंग बताया और कई तरह-तरह के कमेंट्स भी किए।  
विज्ञापन

3 of 5
अनिल रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो के बाद उनकी उम्र को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स भी बना डाले। हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने यह लिखा कि साल 2045 में फिल्म गुंडे 2 रिलीज होगी और उसमें अनिल कपूर, तैमूर के साथ लीड रोल में होंगे। वहीं, यूजर्स ने कई सवाल भी किए। 

4 of 5
अनिल कपूर
एक ने डोरमोन के साथ अनिल की फोटो शेयर कर उनकी यंगनेस का कारण बताया। एक यूजर ने पूछा आप क्या खाते हो. आपकी उम्र आमलोगों की तरह क्यों नहीं दिखती, क्या आपके पास कोई सुपर पॉवर है ? यूजर ने आगे पूछा क्या वाकई में यह वही 32 साल पुराना 'मिस्टर इंडिया' है? इसी यूजर ने आगे लिखा कि मैं पागल हो जाउंगा यह तो हर साल जवान ही होते जा रहे हैं क्या यह वाकई में 62 साल के हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anil kapoor
एक यूजर ने अनिल कपूर को लेकर एक पूरा प्रस्ताव ही गढ़ दिया। यूजर ने लिखा 'अनिल कपूर कब पैदा हुए थे?  जवाब में लिखता है ' जब नेहरू जी पीएम थे और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद राष्टपति, भारत-चीन के बीच युद्ध के सिर्फ 6 साल दूर, सिक्किम भी एक स्वतंत्र राज्य था, एलआईसी भी कोर्पोरेटड नहीं थी और फिल्म पाथेर पंचाली उस वक्त कमाई में सबसे आगे थी। 




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें