फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी सोनम के हाथ जल्द पीले करने की तैयारी में डैड अनिल कपूर, ये बनेंगे दूल्हा

Tue, 11 Jul 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 5
काफी समय से सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के रिलेशन की खबरों से बॉलीवुड गलियारा गर्माया हुआ है। अब ऐसे में बेटी की शादी की चिंता तो मां- पापा को होगी ही। यही वजह है कि अनिल कपूर ने सोनम के ब्वॉय फ्रेंड से इस बारे में बात की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
 कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि अनिल कपूर ने सोनम से आनंद आहूजा के साथ जल्द शादी करने को लेकर बात की है। दोनों काफी समय से अपने रिलेशन को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि अनिल कपूर जल्द ही बेटी की शादी करना चाहते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि सोनम अपने और आनंद के रिलेशन को लेकर काफी सीरियस हैं इसलिए वो शादी को टालने के मूड में नजर नहीं आ रही हैं।
 

4 of 5
हालांकि सोनम की कुछ सहेलियां नहीं चाहती की वो इतनी जल्दी शादी करें क्योंकि इससे उनके करियर पर गलत असर पड़ेगा। खैर जब दोनों के बीच सारी बातें साफ हो जाएंगी तो ही सोनम शादी करेंगी। आनंद सोनम के पापा समेत पूरे परिवार को पसंद हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
कई बार उन्हें सोनम के पारिवारिक फंक्शंस में देखा जा चुका है। ये खबर जानने के बाद फैंस को जल्द ही सोनम की शादी के ऑफिशियल एनाउंसमेंट की बेसब्री होने लगेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें