श्रीदेवी ने पांच साल बाद फिल्म 'मॉम' से बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने ऐसी मां का किरदार निभाया है जो अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उसकी बच्चे की सुरक्षा ही उसके लिए सबकुछ है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में आ चुकी हैं जिसमें माएं अपने बच्चे के लिए सभी हदें पार कर गई हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों पर-
विज्ञापन
2 of 6
Bollywood
मातृ
रविना टंडन की इसी साल आई फिल्म 'मातृ' में वह अपनी बेटी के रेप का बदला लेती हैं। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए रवीना सिस्टम से लेकर अपने पति तक से लड़ जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Bollywood
जज्बा
ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी इस फिल्म में एक दमदार भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या की बेटी को कुछ लोग किडनैप कर लेते हैं। कैसे ऐश्वर्या सभी से लड़कर अपनी बच्ची को बचाती हैं, यही है फिल्म की कहानी।
4 of 6
Bollywood
मदर इंडिया
नरगिस ने इस फिल्म में तंगहाली से जूझती मां का रोल निभाया था। परेशानियों के बावजूद वो अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Bollywood
मां
ये फिल्म मां-बच्चे के रिश्ते के साथ-साथ बदले की फिल्म भी थी। जया प्रदा ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। बच्चे को जन्म देने के बाद ही उनकी मौत हो जाती है। इसके बाद कुछ लोग उनके बच्चे को मारने की कोशिश करते हैं जिनसे बदला लेने के लिए वो आत्मा बन कर बच्चे के पास आती हैं।
मॉम
फिल्म में एक मां द्वारा अपनी सौतेली बेटी से हुए गैंगरेप के बदले की कहानी है। श्रीदेवी अपनी बेटी के गुनहगारों से बदला लेने के लिए किसी भी मुश्किल तक जाने में नहीं कतरातीं।