हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेखन के जादूगर कहे जाने वाले जावेद ने अपने करियर में से एक से बढ़कर एक स्क्रीनप्ले और गाने लिखे। जावेद को उनका शायराना अंदाज विरासत में मिला। उनके लिए एक्टर अनिल कपूर ने अपने घर पर एक शानदार बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की है और अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार चांद भी लगाया है। आइए एक नजर डालते हैं, इन कलाकारों की तस्वीरों पर।