फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: 'बड़ी फिल्मों से क्यों टकरा रहे हो...', जब अनिल कपूर ने अजय देवगन को दी यह बड़ी सलाह

Mon, 03 Apr 2023 10:14 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनिल कपूर ने एक दफा बड़ी फिल्मों से टकराने पर अजय देवगन को बड़ी सलाह दी थी। यह किस्सा वर्तमान में सुर्खियां बटोर रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सिंघम' अजय देवगन अब 'भोला' बनकर पर्दे पर उतरे हैं। हालांकि, इस फिल्म की ओपनिंग-डे पर औसत कमाई ही हुई थी। वहीं, वीकएंड पर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ी उछाल देखने को मिली। इसी बीच अजय देवगन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुर्खियों का हिस्सा बन रहा है। दरअसल, फिल्म 'फूल और कांटे' की रिलीज के दौरान अनिल कपूर ने अजय देवगन को कुछ ऐसी सलाह दी थी, जो अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'फूल और कांटे' की रिलीज के समय अनिल कपूर ने अजय देवगन को सलाह दी थी कि उन्हें अपनी फिल्मों को बड़ी मूवी के सामने रिलीज नहीं करना चाहिए। दरअसल, 1971 में फिल्म 'फूल और कांटे' के साथ 'लम्हे' भी रिलीज हुई थी। दोनों मूवी के बीच क्लैश हुआ था। इसी को लेकर अजय देवगन ने साल 2012 में उसका जिक्र करते हुए अनिल कपूर की सलाह को याद किया। 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने बताया, 'मेरी और अनिल कपूर की पहली फिल्म एक साथ रिलीज हुई थी। वह एक ऐसे कलाकार थे जो फूल और कांटे के प्रीमियर पर आए थे।' इसके बाद अजय ने अनिल की सलाह को याद करते हुए कहा, 'आप फूल और कांटे को इतनी बड़ी फिल्म लम्हे के आगे रिलीज करने का रिस्क क्यों ले रहे हैं। नया लड़का, नई लड़की और नया डायरेक्टर यह सब कैसे होगा।' अजय देवगन ने यह भी साफ किया कि अनिल कपूर ने उन्हें यह सलाह सकारात्मक रूप में दी थी। 

4 of 5
अजय देवगन-अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
'लम्हे', 'फूल और कांटे' साथ में पर्दे पर रिलीज हुईं। जहां 'लम्हे' की रिलीज से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें थीं तो वहीं 'फूल और कांटे' पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं। वहीं, किस्मत ने पलटी मारी और 'लम्हे' फ्लॉप हो गई। वहीं 'फूल और कांटे' सुपरहिट फिल्म साबित हुई। गौरतलब हो कि अजय देवगन और अनिल कपूर ने फिल्म 'टोटल धमाल' में साथ काम किया और यह मूवी सुपरहिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अजय देवगन की बात करें तो उनकी फिल्म 'भोला' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। 30 मार्च को पर्दे पर दस्तक देने वाली 'भोला' शुरुआत के दो दिन औसत कमाई करती नजर आई। हालांकि, वीकएंड पर इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिली। 'भोला' ने चार दिनों के अंदर 44 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें