फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर से एक रात पहले अनिल कपूर ने पत्नी से खाई थी डांट,'स्लमडॉग मिलेनियर’ को मिला था पुरस्कार

Mon, 04 Feb 2019 09:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anil Kapoor - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों बेटी सोनम कपूर के साथ 'एक लड़की को देख तो ऐसे लगा' फिल्म को लेकर चर्चा में है। लेकिन आज से 10 साल पहले अनिल कपूर की जिंदगी का बेहद खास पल था, जो एक कलाकार होने के नाते उन्हें हमेशा बेहद खास महसूस करवाता है। जी हां, हम बात करें रहे उस समय की जब उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ को ऑस्कर के नवाजा गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
anil kapoor - फोटो : file photo
आज से 10 साल पहले अनिल कपूर की भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’को आस्कर से सम्मानित किया था। 10 साल पुराने इस किस्से को याद करते हुए अनिल कपूर ने यह भी बताया है कि ऑस्कर मिलने से एक रात पहले किस तरह से उनकी पत्नी सुनिता ने उन्हें डांटा था। साथ ही यह भी बताया कि उनके परिवार के लिए ऑस्कर जारा भी मायने नहीं रखता था।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज एजेंसी पीटीआई से अपने इस अनुभव को साझा करते हुए अनिल कपूर ने कहा- 'मेरी फैमली के लिए ऑस्कर कोई मायने नहीं रखता था। ऑस्कर सेरेमनी से एक रात पहले मैं अपनी बेटी और पत्नी से ऑस्कर के बारे में चर्चा कर रहा था और मुझे नींद नहीं आ रही थी तो सोच भी रहा था। इसके बाद मेरी पत्नी मुझ पर गुस्सा हो गईं और चिल्लाने लगी।'

4 of 5
anil kapoor - फोटो : file photo
इतना ही नहीं अनिल कपूर ने ऑस्कर के पलों को याद करते हुए यह भी कहा- 'जिस समय उन्हें ऑस्कर के लिए बुलाया गया उस समय मन कर रहा था कि राम लखन फिल्म के टाइटल ट्रेक पर डांस करने लगूं, लेकिन यह करना ऑस्कर के प्रोटोकॉल के खिलाफ होता इसलिए मैंने वह नहीं किया। लेकिन बाद में मैंने अपनी खुशी अच्छे से सेलिब्रेट किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anil Kapoor - फोटो : instagram
आपको बता दें कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' साल 2008 में आई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ देव पटेल, फ्रीडा पिंटो, मधुर मित्तल और इरफान खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन डैनी बॉयल ने किया था। गौरतलब है कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को ऑस्कर में 10 पुरस्कारों से नवाजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें