फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 की उम्र में अनिल कपूर ने बनाई ऐसी बॉडी, फैंस बोले- 'आप हमेशा जवान रहोगे'

Wed, 19 Aug 2020 02:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। 63 साल के अनिल कपूर आज के अभिनेताओं पर भी भारी पड़ते हैं। फिटनेस को लेकर वो कितने फिक्रमंद हैं, इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। हाल ही में अनिल कपूर ने कुछ ऐसी तस्वीर साझा कीं जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Social Media
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वर्कआउट के बाद की दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके जबरदस्त बाइसेप्स नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर का ये किलर लुक उनके फैंस को पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों को देखकर कोई उन्हें हैंडसम कह रहा है तो कोई उन्हें हमेशा जवान रहने वाला शख्स बता रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन
इस तस्वीर को साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा है, 'जब मसल्स आपके चेहरे से बेहतर दिखती हैं ...' अनिल कपूर की इस पोस्ट पर अभिनेता वरुण धवन ने कमेंट करते हुए उन्हें फाइटर बताया है। इसके अलावा ईशान खट्टर ने भी अनिल कपूर की तारीफ की है।
 

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Social Media
अपनी फिटनेस को लेकर अनिल कपूर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि मेरे लिए फिटनेस जीवन जीने का एक तरीका है। यह मेरी दिनचर्या है। मैं नियमित रूप से व्यायाम करने किए बिना नहीं रह सकता। मैं योग करता हूं क्योंकि यह मुझे सकारात्मक बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आए थे। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी भी थे। आने वाले दिनों में अनिल कपूर फिल्म भूल भूलैया 2 में नजर आएंगे।

यौन उत्पीड़न मामले में महेश भट्ट ने जारी किया बयान, बोले- तीन बेटियों का पिता हूं

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें