बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान खान ने ‘दस का दम’ के साथ टेलीविजन पर उतर चुके हैं। इस शो में उनके पहले मेहमान रहेंगे फिल्म 'रेस-3' की पूरी स्टारकास्ट। इस शो में सलमान अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडीज, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
race-3 starcast
सलमान के इस शो में वह यहां आए मेहमानों से सवाल पूछते हैं। इस दौरान सलमान ने एक सवाल पूछा कि 'कितने प्रतिशत भारतीय अपने जीवनसाथी को किसी और नाम से बुलाते हैं?' इस पर जवाब देकर अनिल कपूर फंस गए।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan and anil kapoor
अनिल कपूर ने एक मजेदार जवाब देते हुए बताया कि वह कभी-कभी अपनी पत्नी सुनीता को माधुरी कहकर पुकारा करते थे। उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे।
4 of 5
anil kapoor and mathuri dixit
इसके बाद अनिल कपूर ने अपनी सफाई में कहा कि वह माधुरी के साथ इतना ज्यादा काम किया है कि वह गतली से ऐसा कर बैठते थे। उन्होंने अपनी पत्नी के पेशेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनसे नाराज नहीं हुई क्योंकि वह उनकी वर्कलाइफ को समझती थीं और वह हमेशा उन्हें सपोर्ट करती आई हैं।
सेट पर मौजूद सूत्र ने बताया, इस दौरान अनिल कपूर एक बार भावुक भी हो गए। दरअसल सलमान ने सवाल पूछा था कि कितने प्रतिशत भारतीय दिन भर में एक बार अपनी मां को फोन करते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए अनिल भावुक हो गए और अपनी मां से माफी भी मांगी।