सिनेमा जगत के इस कपल ने अपनी शादी की 35वीं सालगिरह का एक छोटी सी पार्टी रखते हुए एक शानदार जश्न का आगाज़ किया। यह कपल हैं अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर हैं। शादी के पहले इन दोनों ने एक दूसरे को 11 साल डेट किया है।
विज्ञापन
2 of 4
Anil Kapoor party
- फोटो : amar ujala mumbai
1984 में 19 मई को अनिल कपूर और सुनीता की शादी हुई। अब इस बंधन को पूरे 35 साल हो चुके हैं, जिसके साथ इनको एक साथ हुए 46 साल हो गए। अनिल कपूर और सुनीता कपूर के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर हैं हालांकि ये पार्टी सिर्फ अनिल और सुनीता ने अपने बच्चों के लिए रखी और उनके बच्चे इस पार्टी में शरीक नहीं हुए।
विज्ञापन
3 of 4
Anil Kapoor party
- फोटो : amar ujala mumbai
अनिल और सुनीता की पार्टी में आने वाले लोगो में खास रहे पद्मिनी कोल्हापुरे, करुणा धवन, डेविड धवन, महीप कपूर, चंकी पांडे और भावना पांडे। सभी ने इस जोड़े को इनकी 35वीं सालगिरह की पार्टी में शरीक होकर शुभकामनाएं दीं।
इसी महीने की 8 तारीख को अनिल और सुनीता की बेटी सोनम कपूर ने भी अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अनिल फिल्म टोटल धमाल और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नज़र आए थे। इसके बाद अब वह अनीस बज़मी की फिल्म पागलपंती और मोहित सूरी की फिल्म मलंग में दिखेंगे।