अभिनेता को नेता बनते तो आपने हाल ही में देख ही लिया। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज बात करते हैं उन अभिनेताओं की जिन्होंने फिल्मों में नेता बन फैंस का दिल जीता।
विज्ञापन
2 of 5
arjun rampal
- फोटो : instagram
अर्जुन रामपाल
कामयाब फिल्म 'राजनीति' में अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में अर्जुन के किरदार का नाम पृथ्वी है जिसे सत्ता से प्यार है, वो दिल से सोचता है, बहुत बोलता है। वो कभी भी एक जगह टिक कर नहीं बैठता, या तो प्यार करता है या फिर नफरत। निर्देशक प्रकाश झा की फिल्मों के केंद्र में अक्सर राजनीति होती है चाहे वो दामुल हो, गंगाजल या फिर अपहरण। इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।
विज्ञापन
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ
प्रकाश झा की राजनीतिक फैमिली ड्रामा बेस्ड फिल्म राजनीति में अगर किसी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो थीं कटरीना कैफ। राजनीति करतीं कटरीना को साड़ी में भाषण देते हुए देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
4 of 5
सरकार राज
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन
फिल्म सरकार राज 2008 में रिलीज हुई थी जिसमें अमिताभ बच्चन ने बाला साहेब ठाकरे से प्रेरित किरदार सुभाष नागरे का निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था।
अनिल कपूर
फिल्म नायक में अनिल कपूर एक दिन के सीएम बने थे। साल 2001 में बनी ये फिल्म लोगों को काफी पंसद आई थी। अनिल कपूर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक नायक बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर को रिपोर्टर से एक राजनेता बनते दिखाया गया है।