अनिल कपूर 65 साल के हो गए हैं। उन्हें देखकर जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि उनकी उम्र 65 साल है। उनका जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें 'मिस्टर इंडिया, 'परिंदा', 'नायक', 'विरासत' और 'तेजाब' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अनिल ने 90 के दशक में लगातार 13 हिट फिल्म दी हैं। अनिल कपूर अपनी पर्सनालिटी के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही साथ वो अपनी रॉयल लाइफ स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर के पास मुंबई के अलावा दुबई, कैलिफोर्निया और लंदन में करोड़ों के घर हैं।