फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर के साथ फिर रात में दिखीं मलाइका, अनिल कपूर का जन्मदिन ऐसे किया सेलिब्रेट

Tue, 25 Dec 2018 02:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : instagram
अनिल कपूर कपूर को देखकर कोई नहीं सकता है कि वो 62 साल के हो गए हैं। पिछले 4 दशक से बॉलीवुड में सक्रिय अनिल कपूर फिटनेस पर सबसे ज्यादा ध्यान देते है। 24 दिसंबर को अनिल कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे पार्टी में परिवार के सभी सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor, anand ahuja - फोटो : instagram
अनिल कपूर का जन्मदिन मनाने बेटी सोनम कपूर और आनंद आहूजा लंदन से इंडिया पहुंचे। सोनम कपूर ने जहां ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी तो वहीं आनंद ने नेवी ब्लू कलर का कैजुअल ड्रेस पहन रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
jhanvi kapoor, khushi kapoor - फोटो : instagram
धड़क को मिले रिस्पॉन्स से खुश जाह्नवी कपूर चाचा अनिल कपूर के बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर कपूर के साथ देखी गईं। जाह्नवी ने ग्रीन कलर की शिमरी ड्रेस पहन रखी थी तो वहीं खुशी ब्लैक कलर के शॉर्ट ड्रेस में दिखी।

4 of 5
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : instagram
इन सबके बीच जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। दोनों अलग-अलग इस पार्टी में पहुंचे। गॉसिप के गलियारों में अर्जुन और मलाइका के बीच अफेयर की चर्चा है। दोनों अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखे जाते हैं। यही नहीं पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने इशारों-इशारों में ये कहा था कि अर्जुन अपनी पसंद से किसी भी लड़की से शादी करते हैं तो उनके परिवार की रजामंदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jacqueline, swara - फोटो : instagram
सोनम की अच्छी दोस्तों में एक स्वरा भास्कर और जैकलीन फर्नांडिस भी इस पार्टी में पहुंचीं। रेड कलर की ड्रेस में स्वरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं वहीं जैकलीन भी किसी से पीछे नहीं थीं। सोनम के पापा के बर्थडे में स्वरा फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें