संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर फेमस हुए रणवीर सिंह अब तख्त में नजर आने वाले हैं। फिल्म मल्टी स्टारर है। विकी कौशल भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। पहले खबरें आ रही थी कि तख्त में रणवीर सिंह औरंगजेब के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है। रणवीर फिल्म हैं जरूर लेकिन औरंगजेब के किरदार में नहीं।