फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Fight: जबरदस्त तकरार के बाद फिर साथ आए ये स्टार्स, हैरान करने वाला है एक-एक नाम

Sat, 29 Jun 2024 01:21 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडस्ट्री की कुछ नाचमीन हस्तियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने पुराने गिले-शिकवे को भुलाकर अपनी दुश्मनी को वापस से दोस्ती में बदल दिया। आज इस सूची में हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं-
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
शोबिज की दुनिया की दोस्ती और दुश्मनी दोनों नेटिजन्स का खासा ध्यान आकर्षित करती है। फिल्मी गलियारे में बने नए दोस्त और वर्षों पुरानी टूटी दोस्ती की गुफ्तगू भी आए दिन सोशल मीडिया पर होती रहती है। हालांकि, इंडस्ट्री की कुछ नाचमीन हस्तियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने पुराने गिले-शिकवे को भुलाकर अपनी दुश्मनी को वापस से दोस्ती में बदल दिया। आज इस सूची में हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं-
विज्ञापन

2 of 6
अनिल कपूर, अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
खबरों की मानें तो, एक वक्त पर अनुपम खेर और अनिल कपूर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद यह दोनों एक-दूसरे से बात करना भी मुनासिब नहीं समझते थे। तकरार लंबे समय तक बरकरार भी रही, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब इन्होंने अपनी दुश्मनी भुला दी और अच्छे दोस्त बन गए। आज के समय में अनुपम और अनिल के बीच सबकुछ बिल्कुल ठीक है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दो चर्चित हसीनाओं प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की कैट फाइट ने भी एक वक्त पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ही हसीनाओं को कई मौकों पर एक-दूजे का मजाक उड़ाते देखा गया था। एक बार तो करीना ने करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट की हंसी उड़ाई थी। हालांकि, इसे सुनने के बाद प्रियंका भी चुप नहीं रहीं थीं, देसी गर्ल ने भी बेबो पर जमकर पलटवार किया था। हालांकि, वक्त बदलते ही इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच भी सबकुछ ठीक हो गया। 

Manisha Koirala: 'अमीर और प्रसिद्ध बनना है तो न करें अभिनय का रुख,' मनीषा कोइराला ने साझा किया सफलता का मंत्र

4 of 6
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस सूची में अगला नाम इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान का है। सलमान-शाहरुख ने करियर की शुरुआत में साथ में खूब काम किया, और लोगों की वाहवाहियां बटोरीं। हालांकि, समय बदला और इनकी दुश्मनी की खबरें हेडलाइंस का हिस्सा बनने लगीं। अफवाहों की मानें तो दोनों की दुश्मनी की शुरुआत एक फिल्म सेट से शुरू हुई, जिसमें शाहरुख खान के अपोजिट अभिनेत्री ऐश्वर्या राय थीं। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने उस वक्त शूटिंग सेट पर पहुंचकर खूब हंगामा किया था। दोनों सुपरस्टार के बीच का कोल्ड वॉर लंबे वक्त तक जारी रहा। हालांकि, वर्ष 2013 में समय ने वापस से पलटी मारी। इफ्तार पार्टी के दौरान दोनों ने अपनी दुश्मनी भुलाकर एक-दूसरे को गले लगा लिया। 

Upcoming Comedy Movies: 'हाउसफुल 5'-'वेलकम टू द जंगल' जल्द होंगी रिलीज, कॉमेडी देखकर हो जाएंगे लोट-पोट
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान-साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और साजिद खान भी एक वक्त पर अपने तकरार को लेकर लाइमलाइट बटोर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच की खटपट फिल्म 'हमशकल्स' के फ्लॉप होने के बाद शुरू हुई थी। सैफ-साजिद के बीच शुरू हुआ यह विवाद तकरीबन चार महीने तक चला था। हालांकि, बाद में ये दोनों भी दोस्त बन गए। 

Karan Johar: करण जौहर ने खुद नहीं देखी है 'कभी खुशी कभी गम', फिल्म के 25 साल पूरे होने पर फिर से करेंगे रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फराह खान-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म निर्माता फराह खान और अक्षय कुमार की तकरार भी किसी से छिपी नहीं रही है। कथित तर पर अक्षय कुमार ने फराह के पति शिरीष कुंदर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे फिल्म निर्माता आग-बबूला हो उठी थीं। हालांकि, समय ने करवट ली, और दोनों ने अपने रिश्ते को सुधार लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें