फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: दाढ़ी-मूंछ पर कमेंट के बाद सिख समुदाय में रोष, कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

Mon, 16 May 2022 03:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर मुसीबत में घिरती जा रही हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद सिख समुदाय ने भारती सिंह पर उनकी भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर इस संबंध में माफी भी मांगी है। अभिनेत्री का कहना है कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हालांकि उन्होंने टिप्पणी के दौरान किसी भी जाति, धर्म या समुदाय का नाम नहीं लिया था। 
विज्ञापन

2 of 4
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जैसमीन भसीन के साथ दाढ़ी और मूंछों पर कमेंट कर रही हैं। इस दौरान भारती ने भले ही मजाक किया हो, लेकिन कुछ लोगों को इस बात का बुरा लगा है। जिसके बाद ट्विटर पर भारती का विरोध होने लगा। भारी विरोध के बाद अभिनेत्री ने हाथ जोड़कर सभी से माफी मांगी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब
भारती की माफी का भी कुछ खास असर होता नहीं दिख रहा है। जिसके बाद कुछ सिख संगठनों ने भारती सिंह के कथित बयान को लेकर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। हालांकि अभी भारती के खिलाफ किसी भी थाने में लिखित रूप से शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

4 of 4
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब
अमृतसर में पैदा हुई अभिनेत्री का नाम सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस में भी आया था। भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया और उनको साल 2020 में नार्कोटिक्स ब्यूरो ने ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इस मामले में बाद में उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें