आज से तकरीबन 14 साल पहले बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनल चौहान आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म 'जन्नत' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की बेटी सोनल आज इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान रखती हैं। इंडस्ट्री के सीरियल किसर इमरान हाशमी के साथ अपने करियर की शुरुआत करने के बाद सोनल का बॉलीवुड सफर कुछ फीका सा रहा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और साउथ फिल्मों का रुख किया। इसके अलावा बॉलीवुड और फैंस के दिलो-दिमाग में एक्टिव रहने के लिए वह लगातार अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट साझा करती रहीं हैं। लेकिन इन सभी के अलावा उनके हाथ अब एक ऐसा बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जिससे उनके करियर को उड़ान भरने में मदद मिल सकती है।