फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angry Celebs: ये हैं बॉलीवुड के सबसे गुस्सैल सितारे, कड़क मिजाज और तीखी भाषा के लिए हैं मशहूर

Mon, 12 Sep 2022 07:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जया बच्चन-सलमान खान-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में स्टार्स अपने अभिनय और लुक्स से पहचाने जाते हैं। इसके अलावा वह अपने स्वभाव और व्यवहार की वजह से भी फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होते हैं। कुछ सितारे अपने शांत, सरल और अच्छे व्यहार की वजह से जाने जाते हैं, तो वहीं कुछ स्टार्स की नाक पर हर वक्त गुस्सा रखा रहता है और बिना जगह और मौका देखे लोगों पर भड़क उठते हैं। इस फेहरिस्त में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का नाम शामिल है। कई बार तो इन स्टार्स ने फैंस पर भी सार्वजनिक रूप से गुस्सा निकाला है। कौन हैं ये सितारे, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन
अभिनेत्री और पॉलिटिशियन जया बच्चन के आए दिन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही होती हैं। वह कभी फोटोग्राफर्स को डांट लगाती नजर आती हैं तो किसी को फोटो क्लिक करने के लिए गुस्सा दिखाती नजर आती हैं। उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उनसे एक जर्नलिस्ट ने सवाल पूछा था और एक्ट्रेस ने जवाब दिया था, 'यह कोई जगह है सवाल पूछने की?' उनके इस वीडियो पर काफी मीम्स भी वायरल हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो रियल लाइफ में भी जया बच्चन काफी गुस्से वाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान 
बॉलीवुड के भाई कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान भी अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड में कोई बेवजह उनसे पंगा नहीं लेता। अगर लेता है तो सलमान खान उसे सबक सिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। कई बार वह जर्नलिस्ट्स पर भी अपना गुस्सा जताते नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रियल लाइफ में सलमान खान काफी गुस्से वाले हैं।

4 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ काफी शांत स्वभाव वाली नजर आती हैं। मगर, रिपोर्ट्स की मानें तो रियल लाइफ में वह अपने गुस्से के लिए जानी जाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार एक छोटे बच्चे ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा था, लेकिन कैट ने यह कहकर उसे बाहर भगा दिया कि वह बच्चा उन्हें परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन करीना कपूर अपनी बेबाक बयानी के लिए जानी जाती हैं। वह काफी मुंहफट हैं, यह बात तो सब जानते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के वक्त जब सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड हुआ तब भी उनका यह एटीट्यूट नजर आया। इसके अलावा वह अपने नखरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर काफी गुस्से वाले मिजाज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
बॉलीवुड के क्रोधी स्वभाव वाले सेलेब्स की बात करें तो सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में आता है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह बिना सोचे-समझे कुछ भी कह देती हैं। एक बातचीत के दौरान तो उन्होंने ऐश्वर्या राय को आंटी कह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें