फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angelina Jolie: एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उसने बच्चे का गला दबाया और मेरे साथ...

Wed, 05 Oct 2022 08:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट और एक्ट्रेस एंजेलिना जोली इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने पूर्व पति पर लगभग 250 मिलियन डॉलर का मुकदमा दर्ज किया है। इस बीच उन्होंने अपने पति पर कई सनसनीखेज आरोप भी लगाए हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि पूर्व पति ने उनके साथ घरेलू हिंसा की है। 

Gul Panag Interview: वकील का किरदार करने से पहले कर डाली एलएलबी, पनाग ने ओटीटी पर खिलाया अदाकारा का अलग ही गुल
विज्ञापन

2 of 4
ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एंजेलिना ने ब्रैड पिट पर गंभीर आरोप लगाता हुए कहा कि उन्होंने उनके साथ गलत व्यवहार किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि साल 2016 में ब्रैड उनके ऊपर आक्रमक हो गए थे। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जब उनके बच्चों ने बीच में आकर उन्हें बचाने की कोशिश की तो ब्रैड ने उनमें से एक का गला भी दबा दिया था। एक्ट्रेस के दावे के मुताबिक ब्रैड ने उनके साथ मारपीट भी की। 

Jaya Bachchan: जया बच्चन ने फिर लगाई प्रशंसकों की क्लास, बोलीं- 'क्या कर रहे हैं आप लोग?'
विज्ञापन

3 of 4
ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट में दाखिल किए गए दस्तावेजों में एक्ट्रेस ने दावा किया है कि इस घटना वाले दिन हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले ब्रैड की एक बच्चे के साथ बहस हो गई थी। उस समय सभी बच्चों की उम्र आठ से 15 साल के बीच थी।  दस्तावेज के मुताबिक जब वह फ्लाइट में पहुंचे तो एक्ट्रेस ने उनसे पूछा कि क्या हुआ? इस पर उन्होंने कहा कि तुम बच्चों की बहुत तरफदारी करती हो। 

Photos of the Day: नई फिल्म के लिए सलमान का नया लुक और मौनी ने दिखाया कर्वी फिगर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

4 of 4
ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्होंने टॉयलेट के पास उन्हें ले जाकर हाथापाई शुरू कर दी। यह सब देखकर बच्चे एक्ट्रेस को बचाने के लिए दौड़ पड़े, जिससे ब्रैड और गुस्सा हो गए और उन्होंने एक बच्चे का गला पकड़ लिया। एंजेलिना ने दावा किया कि इस दौरान उन्होंने एक बच्चे पर हाथ भी उठाया। वहीं इस बारे में ब्रैड पिट का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने सभी आरोपों से इनकार करते हुए इसे निराधार बताया है।

Filmy Wrap: आदिपुरुष के मेकर्स को मिली धमकी और राम अबराम के पोस्टर पर विवाद, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें