फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद बेदी के लिए लकी साबित हुई उनकी बेटी, पैदा होने के 1 महीने बाद ही मिला अब तक का सबसे बड़ा रोल

Sat, 15 Dec 2018 02:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia angad bedi - फोटो : twitter
मशहूर क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और हिंदी सिनेमा मे तेजी से अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता अंगद बेदी के लिए उनकी बिटिया का आना बेहद लकी साबित हुआ है। पिछले महीने उनके घर लक्ष्मी आई और इस महीने उनकी मौका मिल गया है प्रोड्यूसर करण जौहर की अगली फिल्म में हीरो बनने का।
विज्ञापन

2 of 5
angad bedi and neha
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस में इस साल एंट्री करने वाले तमाम नए चेहरों में अंगद बेदी का नाम भी जुड़ गया है। अंगद बेदी हीरो बनने जा रहे हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की अगली फिल्म में। ये फिल्म भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक होगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अंगद बेदी
पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में हीरो के तौर पर साउथ के सेंसेशन दुलकीर सलमान को साइन किया गया है। लेकिन, दुलकीर की डेट्स फिल्म की शूटिंग डेट्स से मैच नहीं कर पा रही हैं और अब इस फिल्म में एंट्री हो गई है अंगद बेदी की। अंगद बेदी के लिए साल 2018 काफी लकी रहा है। 

4 of 5
NEHA DHUPIA ANGAD BEDI - फोटो : SELF
पहले उनकी अदाकारी की फिल्म सूरमा में जमकर तारीफ हुई और फिर पिछले महीने की 18 तारीख को उनकी पत्नी ने एक खूबसूरत सी बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम मेहर रखा गया है और अंगद अपनी बेटी की तस्वीरें अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Angad Bedi - फोटो : social media
मशहूर फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया से अंगद ने इसी साल 10 मई को शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी में किसी भी स्टार को इनवाइट नहीं किया था । बता दें कि इससे पहले अंगद बेदी वेब सिरीज 'इनसाइड एज' में भी हाथ आजमा चुके हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें