फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की उम्र में रहे रणजी ट्रॉफी का हिस्सा, पढ़ें बॉलीवुड के 'फालतू' अभिनेता अंगद बेदी के बारे में सबकुछ

Sat, 06 Feb 2021 05:35 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंगद बेदी
अभिनेता अंगद बेदी छह फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर हुआ था। अंगद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की, जिसके बाद वह मनोरंजन की दुनिया में आ गए। यूं तो अंगद ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2004 में काया तारण से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म फालूत से मिली। 
विज्ञापन

2 of 5
Angad bedi
अंगद बेदी एक्टर बनने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। 16 साल की उम्र में वह रणजी ट्रॉफी का हिस्सा बन गए थे। अंगद भारतीय क्रिकेट अंडर नाइंटीन भी खेल चुके हैं। अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर्स में शुमार किए जाते हैं। अंगद दोनों हाथों से बराबर काम कर सकते हैं। वे लेफ्ट हैंड से भी उसी तरह काम कर सकते हैं जैसा आम तौर पर राइट हैंड से किया जाता है। ऐसे लोग पूरी दुनिया में केवल 1 पर्सेंट होते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
अंगद बेदी
बता दें कि अंगद बेदी एक बेहतरीन शेफ भी हैं। उन्हें फ्री टाइम में खाना बनाना पसंद हैं। खबरों कि मानें तो अंगद पहले फिल्म 'काई पो चे' में काम करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों से उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई। इसी के साथ पहले वह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में भी काम करने वाले थे।  

4 of 5
Angad Bedi and Nora Fatehi

अंगद बेदी का नाम एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ जुड़ चुका है। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका। इसके बाद अंगद की लाइफ में नेहा धूपिया ने कदम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Dhupia, Angad Bedi - फोटो : social media
अंगद ने सबसे ज्यादा सुर्खियां साल 2018 में बटोरी जब उन्होंने अभिनेत्री नेहा धूपिया से गुपचुप शादी की थी। दोनों ने अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन वह अपनी शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने अपने शादी के छह महीने बाद ही बेटी को जन्म दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें