फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीत पड्डा: 'हुंकार' की रिलीज से पहले अभिनेत्री ने शेयर की नई तस्वीरें, नए लुक पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 11 Sep 2026 11:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aneet Padda: वेब सीरीज 'हुंकार' की चर्चा के बीच अनीत पड्डा ने अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए जानते हैं उनकी तस्वीरों में क्या खास है?
 
विज्ञापन
1 of 5
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
अभिनेत्री अनीत पड्डा अपनी अपकमिंग सीरीज 'हुंकार' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी हुआ है। वह इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
अनीत पड्डा की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट पहना है और अपने बाल खोले हुए हैं। उन्होंने ब्लैक जूती से अपने लुक को पूरा किया है। अभिनेत्री ने हलकी ज्वेलरी पहनी है।

कटरीना कैफ: अभिनेत्री के डांस को कोरियोग्राफर ने बताया था जीरो, फराह खान ने किया बचाव; जानिए पूरा मामला

विज्ञापन

3 of 5
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
यूजर्स को पसंद आई अनीत पड्डा की तस्वीर
  • अनीत पड्डा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में गुलाब के फूल वाला इमोजी बनाया है। 
  • अभिनेत्री की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। 
  • एक यूजर ने उनके आउटफिट की तारीफ की है। 
  • एक और यूजर ने कमेंट में लिखा 'हे भगवान बहुत खूबसूरत।' 
  • एक और यूजर ने उन्हें बार्बी डॉल कहा है। 
  • एक और यूजर ने लिखा 'मेरी गुड़िया। क्या मैं तुम्हें अपने जेब में रख सकता हूं?'

4 of 5
अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
अनीत पड्डा का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि अनीत पड्डा 'सलाम वेंकी' में नजर आईं थीं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'सैयारा' से मिली थी। इसमें उनके साथ अहान पांडे थे। जल्द ही वह फिल्म 'शक्ति शालिनी' का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
कब रिलीज होगी सीरीज?
  • अनीत पड्डा की नई वेब सीरीज 'हुंकार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • इसमें वह बापजी के खिलाफ आवाज उठाती हैं, जो बहुत प्रभावशाली है।
  • सीरीज में उनके साथ फातिमा सना शेख हैं, जो केस की जांच करती हैं।
  • इस सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
  • 'हुंकार' वेब सीरीज 25 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें