Anees Bazmee: अनीस बज्मी के मुताबिक, ' फिल्म 'भूल भुलैया 3' के बाद से मेरे पास तकरीबन रोज ही कोई न कोई प्रस्ताव आता रहता है। लेकिन, मैं अपना अगला प्रोजेक्ट पहले ही शुरू कर चुका हूं'।
कभी निर्माता निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म ‘नसीब’ में शत्रुघ्न सिन्हा के बचपन का रोल करने वाले अनीस बज्मी की गिनती अब हिंदी सिनेमा के चोटी के निर्देशकों में होती है। साउथ की फिल्मों के हिंदी संस्करण लिख लिखकर नाम कमाने वाले अनीस से इस बार की चार बातें।
विज्ञापन
2 of 5
अनीस बज्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज बनाने की तैयारी
हां, मेरे पास लेखकों की पूरी टीम चलती है। मैंने अपना एक राइटिंग रूम बनाया है, जहां मैं नियमित तौर से बैठता हूं और लेखकों के साथ अलग-अलग विषयों पर विचार करता हूं। मेरी कोशिश एक लार्जर दैन लाइफ वेब सीरीज बनाने की अरसे से रही है।
विज्ञापन
3 of 5
अनीस बज्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिता से मिली लिखने की विरासत
मेरे पिता शायर थे। मेरी लेखन में दिलचस्पी वहीं से आई। मैंने तमाम फिल्में दूसरों के लिए लिखी हैं, जिनमें मेरा नाम नहीं है। बतौर लेखक जिस फिल्म में पटकथा लेखक का मुझे क्रेडिट मिला, वह फिल्म रही डेविड धवन की ‘स्वर्ग’। आशापूर्णा देवी की कहानी ‘जोग बियोग’ पर ये फिल्म बनी है। मैंने सफलता मिलने का इंतजार किया और मेरा मानना है कि लंबे समय तक वही सफलता टिकती है, जो आपको इसके लायक बनाने के बाद आती है। शॉर्टकट वाले यहां टिकते नहीं हैं।
4 of 5
भूल भुलैया 4
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगली फिल्म पर काम शुरू
‘भूल भुलैया 3’ के बाद से मेरे पास तकरीबन रोज ही कोई न कोई प्रस्ताव आता रहता है। लेकिन, मैं अपना अगला प्रोजेक्ट पहले ही शुरू कर चुका हूं। ये क्या है, इस बारे में आधिकारिक एलान तक इंतजार करना ठीक रहेगा। मुझे लगता है कि दर्शकों को ‘भूल भुलैया 4’ का इंतजार होगा।
हिट की गारंटी किसी के पास नहीं
सिनेमा में कला और गणित दोनों का मिश्रण होता है। ये एक कारोबार है, और ये बात समझनी हर निर्देशक को जरूरी है। बतौर निर्माता कोई भी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाना चाहता। निर्देशक भी अपनी समझ से सारी फिल्में हिट फिल्में ही बनाते हैं, लेकिन मेरी फिल्म शर्तिया हिट होगी, ये कोई निर्देशक नहीं कहता।