फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andaz Apna Apna: रिलीज हुआ 'अंदाज अपना-अपना' का टीजर, बड़े पर्दे पर इस दिन री-रिलीज होगी आमिर-सलमान की फिल्म

Thu, 13 Feb 2025 02:42 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान और सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म रिलीज की डेट भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
1 of 4
अंदाज अपना अपना - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने वाली है। टीजर में फिल्म की री-रिलीज डेट के बारे में भी बताया गया है। फिल्म 31 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म पहली बार 1994 में रिलीज हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अंदाज अपना अपना - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी का डबल डोज
फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' से कॉमेडी का शानदार डोज फैंस को देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म के टीजर में अभिनेताओं की वही मस्ती देखने को मिल रही है। फिल्म को देखने के लिए फैंस में बहुत उत्साह है। जारी हुए टीजर के मुताबिक फिल्म 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 4
अंदाज अपना-अपना - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा मनोरंजन के लिए तैयार है फिल्म
रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, आमिर खान और सलमान खान की फिल्म को 4K में रिस्टोर और रिमास्टर कर दिया है। साथ ही, इसका साउंड भी डॉल्बी 5.1 में अपग्रेड किया गया है। इससे दर्शकों को एक नया और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिलेगा। फिल्म को लेकर मेकर्स ने लिखा- दोस्ती, दिवानगी और धमाकेदार कॉमेडी...एक बार फिर से। हम सब वापस आ रहे हैं, बस तैयार रहना!

विज्ञापन

4 of 4
आमिर खान- सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के समय फ्लॉप रही थी फिल्म

'अंदाज अपना अपना' एक कॉमेडी फिल्म है, जो अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। हालांकि, जैसे-जैसे साल गुजरते गए, यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई। आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उनकी केमिस्ट्री को याद किया जाता है। फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल  और शक्ति कपूर ने भी अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म के संवाद जैसे 'गलती से मिस्टेक हो गया' और "क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकाल के गोटियां खेलती हूं मैं' आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं और ये पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें