फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2022: आईफा के ग्रीन कार्पेट पर बी टाउन के सितारों का जलवा, देखें किस अंदाज में पहुंचे आपके पसंदीदा सितारे

Sat, 04 Jun 2022 11:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

IIFA 2022: आईफा के ग्रीन कार्पेट पर बी टाउन के सितारों का जलवा, देखें किस अंदाज में पहुंचे आपके पसंदीदा सितारे
विज्ञापन
1 of 10
आईफा की ग्रीन कार्पेट पर पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अबू धाबी के यस आइलैंड में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) का आगाज हो चुका है। तीन दिन तक आयोजित होने वाले इस इवेंट का आज आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज विजेताओं के नाम की घोषणा होने के साथ ही बॉलीवुड के सभी सितारे जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बी टाउन के सितारों ने आईफा की ग्रीन कार्पेट पर जलवा बिखेरा। चलिए तस्वीरों के जरिए देखते हैं आपके पसंदीदा सितारे किस अंदाज में आईफा में पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 10
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनन्या पांडे
अपने लुक्स को लेकर अनन्या पांडे अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार आईफा के लिए उन्होंने एकदम देसी लुक अपनाया, जिसे फैंस भी पसंद कर रहे हैं। आईफा की ग्रीन कार्पेट पर अनन्या पांडे सफेद रंग की शिमरी साड़ी में पहुंचीं। उनके लुक को उन्होंने लाइट मेकअप और वैवी कर्ल्स के साथ कंप्लीट किया। वहीं, आईफा में पहली बार अनन्या पांडे परफॉर्म करती हुई भी नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 10
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शरवरी वाघ
बंटी और बबली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शरवरी भी आईफा के मेन इवेंट के लिए पहुंच चुकी हैं। शरवीर ग्रे कलर के बहुत ही खूबसूरत गाउन में यहां पहुंचीं, जिस पर पर अलग-अलग तरह के डिजाइन बने हुए थे। अपने इस लुक में वह काफी स्टनिंग लग रही थीं।

4 of 10
दिव्या खोसला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिव्या खोसला
एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला हमेशा से ही अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। आईफा की ग्रीन कार्पेट पर दिव्या सफेद रंग की ऑफ शोल्डर आउटफिट में पहुंचीं। इस दौरान वह बेहद गॉर्जियस दिखाई दे रही थीं। उन्होंने अपने गले में एक नेकलेस और हाथ में ब्रेसलेट पहना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 10
अमृता खानविलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमृता खानविलकर
मराठी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में आईफा की ग्रीन कार्पेट पर पहुंचीं। वह ब्लैक कलर के बॉडी हगिंग डीप नेक गाउन में नजर आईं, जिसके ऊपर सिल्वर कलर का बो शेप्ड बेल्ट लगा हुआ था।
विज्ञापन

6 of 10
पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज त्रिपाठी और सुनील शेट्टी
अपने अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले पंकज त्रिपाठी आईफा की ग्रीन कार्पेट पर सफेद रंग का बंदगला सूट पहन कर पहुंचे। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ग्रे कलर के सूट और ब्लैक टाई में नजर आए। इसके साथ ही दोनों बड़े ही प्यार से एक दूसरे से मिलते हुए नजर आए।
विज्ञापन

7 of 10
बंदगी कालरा, विशाल कोटियन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बंदगी कालरा और विशाल कोटियन
बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आईं बंदगी कालरा और बिग बॉस के सीजन 15 में नजर आए विशाल कोटलिन भी आईफा अवॉर्ड्स का हिस्सा बने। बंदगी सिल्वर कलर के डीप नेक शिमरी गाउन में नजर आईं और उन्होंने अपने लुक को एक हाई पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, विशाल कोटलिन रेड कलर के टक्सीडो में काफी हैंडसम लग रहे थे।

8 of 10
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय 
ग्रीन कार्पेट पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ पहुंचे। दोनों ही साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। ऐश्वर्या राय ब्लैक कलर की आउटफिट, जिसपर रेड, गोल्डन और ब्लू कलर से कढ़ाई हो रखी थी, में काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं, अभिषेक ब्लैक कलर के टक्सीडो और ग्लासेस के साथ काफी हैंडसम लग रहे थे। अवॉर्ड्स नाइट की शुरुआत अभिषेक बच्चन ने ही संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने के साथ की। इस दौरान सभी ने एक मिनट का मौन रखा था।

9 of 10
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तमन्ना भाटिया
आईफा अवॉर्ड के दौरान ग्रीम कार्पेट पर बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने ग्लैमर लुक में नजर आई। वह सिल्वर कलर का बॉडी हगिंग गाउन पहल कर आई थीं। अपने इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

10 of 10
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृति सेनन
अभिनेत्री कृति सेनन भी  ग्रीन कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं। कृति गोल्डन कलर के गाउन में आईफा में पहुंची थीं, जिस पर गोल्डन ही वर्क हो रखा था। उनके इस लुक में काफी स्टनिंग लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें