फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: हनी सिंह ने छुए एआर रहमान के पैर और नोरा का बोल्ड अवतार, 10 तस्वीरों में सेलिब्रिटी अपडेट

Sat, 04 Jun 2022 09:49 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : social media
इस समय इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अवॉर्ड यानी आइफा 2022 में सितारों की महफिल सजी हुई है। आइफा के लिए युवा स्टार्स से लेकर सिनेमा के दिग्गज भी अबू धाबी पहुंचे हुए हैं। इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। कैमरे में कुछ खास पल भी कैद हो रहे हैं। वहीं के आज आइफा में रंगारंग कार्यक्रम भी होने वाले हैं। शो से सितारों के लुक भी सामने आ रहे हैं, और एक बार फिर दिलबर गर्ल ने अपने बोल्ड अवतार से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। तो चलिए दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
हनी सिंह एआर रहमान के पैर छूते हुए - फोटो : social media
हर बार आइफा अवॉर्ड में अभिनेता, अभिनेत्रियों से लेकर गायक और संगीतकार तक सभी दिग्गज शामिल होते हैं। साल 2022 के आइफा से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। इसमें सिंगर रैपर हनी सिंह ए आर रहमान के पैरों में झुक कर उनका अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
नोरा फतेही - फोटो : social media
अभिनेत्री नोरा भी इस समय आइफा में शिरकत करने पहुंची हुई हैं और वह परफॉर्म भी करने वाली हैं। हमेशा की तरह इस बार भी अपने सिजलिंग लुक से उन्होंने फैंस का दिल लूट लिया है। वह ब्लू कलर के डीप नेक थाई स्लिट गाउन में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

4 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से भले ही भारत में न रहती हों लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब देसी गर्ल ने एक बार फिर अपनी नई तस्वीर शेयर की है। ब्लैक आउटफिट के साथ प्रियंका ने क्लासी नेकलेस पहना हुआ है और बालों का बन बनाकर लाइट मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

5 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है, लेकिन इस खबर को भी उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में फैंस के साथ शेयर किया है। कार्तिक ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था कि कोविड से रहा नहीं गया'। इसके अलावा उन्होंने हंसने वाली इमोजी पोस्ट की है।
विज्ञापन

6 of 11
विक्की कौशल - फोटो : insta
अभिनेता विक्की कौशल भी आइफा में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंच चुके हैं। उन्होंने डेशिंग लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह ओवर ऑल व्हाइट लुक में स्टाइलिश अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
जेजीएम के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री पूजा हेगड़े के लिए पिछला कुछ समय करियर के लिहाज से सही नहीं रहा है, उनकी लगातार एक के बाद एक तीन फिल्में फ्लॉप हुईं, लेकिन अब एक बार फिर से अभिनेत्री अपनी नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। वह जल्दी ही 'जन गण मन' में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं।

8 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को काम के साथ ही उन्हें उनकी गजब की खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। उनकी हर एक तस्वीर आते ही छा जाती है। अब अभिनेत्री आइफा में भी रॉक करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी आइफा 2022 से अपनी नई तस्वीर शेयर की हैं जिसमें वह ऑरेंज कलर के गाउन में नजर आ रही हैं।

9 of 11
प्रणिता सुभाष की गोदभराई सेरेमनी - फोटो : social media
अभिनेत्री प्रणिता सुभाष इस समय अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी गोद भराई की सुंदर तस्वीरों को एक वीडियो के रूप में शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनके सभी दोस्त और करीबी दिखाई दे रहे हैं। 

10 of 11
लारा दत्ता - फोटो : insta
44 वर्षीय अभिनेत्री लारा दत्ता अभी भी अपने ग्लैमरस अंदाज से खूब वाहवाही लूटती हैं। अभिनेत्री ने ग्रीन कलर के प्रिंटेड थाई स्लिट गाउन में नई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : social media
आइफ रॉक्स इवेंट में जैकलीन फर्नांडिस ने रैंप पर अपने लुक से सभी के होश उड़ा दिए हैं। इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन चुना है। इस कट आउट गाउन के गोल्डल पत्तियों के साथ डिजाइन किया गया है। अभिनेत्री के लुक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें