फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजुकेशन को लेकर उठे रहे सवालों पर अनन्या पांडेय ने चुप्पी तोड़ी, पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई

Sun, 09 Jun 2019 11:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ananya pandey - फोटो : social media
चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। कम ही समय में उनके फैंस की संख्या लाखों तक पहुंच गई है। इसी बीच अनन्या पांडे कभी अपने लव इंटरेस्ट को लेकर चर्चा में हैं तो भी कभी अपनी एजुकेशन को लेकर।
विज्ञापन

2 of 6
ananya pandey - फोटो : social media
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के बाद से ही अनन्या पांडे के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ यूजर्स उनकी डिग्री को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। जिसके बाद अनन्या पांडे ने पोस्ट शेयर कर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
Ananya Pandey - फोटो : instagram
अनन्या पांडे ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके चारों तरफ डॉक्यूमेंट्स दिखाई दे रहे हैं। इसमें एडमिशन और यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के भी कुछ पेपर्स नजर आ रहे हैं। अनन्या ने कैप्शन में लिखा कि 'मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी। मुझे ऐसा लगता है कि किसी को साबित करने की जरूरत नहीं है। पिछले कुछ दिनों में यूएससी में मेरे एडमिशन को लेकर चर्चाएं चल रही थीं जिसके बाद मुझे ये करना पड़ा।'

4 of 6
ananya pandey - फोटो : file photo
अनन्या आगे लिखती हैं कि 'यह और भी दुखद है कि मेरे परिवार और दोस्तों को इससे गुजरना पड़ता है। जैसा कि मैंने पहले कहा है, मुझे 2018 के स्प्रिंग सेमेस्टर में यूएससी में ऐनबर्ग स्कूल फॉर कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में एडमिशन मिला था लेकिन जब मैं अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही थी और रिलीज की तारीख आगेे बढ़ा दी गई तो मुझे एक डिफरल (जिसका अर्थ है कि मेरा प्रवेश स्थगित करना) के लिए दो बार अनुरोध करना पड़ा।'  
विज्ञापन

5 of 6
Ananya Pandey - फोटो : twitter
अनन्या ने लिखा कि 'पहला फॉल 2018 के लिए और बाद में 2019 फॉल के लिए, उन्होंने दोनों बार के लिए मेरी बात मान ली। मैंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया है। उन लोगों के लिए जो इन आरोपों के साथ मुझे खींचने की कोशिश कर रहे हैं, मैं आप सभी को बहुत प्यार, शांति और सकारात्मकता भेजना चाहती हूं और यह भी कहना चाहूंती हूं कि भले ही वो मेरे क्लासमेट होने का दावा कर रहे हैं लेकिन मुझे यकीन है कि वो नहीं हैं क्योंकि मैं उन लोगों के साथ बड़ी हुई हूं जिनके साथ मैं स्कूल गई थी। वो कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ananya pandey
अनन्या लिखती हैं कि 'किसी को धमकाना ठीक नहीं है। झूठी बातचीत, किस्से और स्क्रीनशॉट बनाना बहुत खतरनाक है और लोगों के जीवन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। कृपया प्यार बांटे, सकारात्मक और दयालु रहें। (मेरे पिता का असली नाम सुयश है और मैंने सुरक्षा कारणों से अपना पता ब्लर कर दिया है।)'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें