अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना बचपन की तस्वीर वायरल
बॉलीवुड के स्टारकिड की तस्वीरें भी उनके माता-पिता की तरह सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना के बचपन की तस्वीरें वायरल हो रही है। ये तीनों बचपन की दोस्त है। इन तीनों की तस्वीर को अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया हैं। इस तस्वीर में अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान बेहद क्यूट दिख रही हैं।