शाहरुख खान की बेटी सुहाना के बॉलीवुड में डेब्यू की लंबे समय से चर्चा है । सुहाना खान अपने कॉलेज में होने वाले ड्रामा में अक्सर पार्टिसिपेट करती नजर आती हैं । वहीं शाहरुख भी बेटी के बॉलीवुड में आने का कई बार इशारा दे चुके हैं । लेकिन ये कंफर्म नहीं हो पाया कि सुहाना कब बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी । अब सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने उनके बॉलीवुड डेब्यू का खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
ananya pandey
- फोटो : social media
जब अनन्या से सुहाना के डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सुहाना फिलहाल अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देना चाहती हैं। वह पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई हैं। सुहाना वहां फिल्म स्कूल में एडमिशन ले रही है। मुझे लगता है कि वह फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : instagram
अनन्या आगे कहती हैं, 'सुहाना जब चाहे वापस आकर एक्टिंग शुरू कर सकती है। वह बहुत ज्यादा टैलेंटेड हैं। मैं उसके बॉलीवुड डेब्यू के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती हूं।' बता दें कि अनन्या ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया । अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सुहाना के साथ फिल्म 'माई नेम इज खान में डेब्यू करने वाली थी।
4 of 5
Suhana Khan
- फोटो : social media
दरअसल, शूटिंग के दौरान सुहाना और अनन्या ने एक सीन के लिए एक्टिंग की थी लेकिन रिलीज के बाद करण जौहर ने उस सीन को हटा दिया था । सुहाना बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं । उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं । सुहाना खान ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन खत्म किया।
इसकी जानकारी शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी । इसके बाद इंस्टाग्राम पर सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं। इस दौरान सुहाना ने ऑफ शोल्डर ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहन रखी है। शाहरुख खान ने ट्विटर पर सुहाना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन जिंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।'