फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या पांडे की चाल में फंसे टाइगर श्रॉफ, पुनीत के साथ मिलकर बनाया 'अप्रैल फूल'

Tue, 02 Apr 2019 11:37 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shrof, Ananya Panday - फोटो : social media
अनन्या पांडे जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वह इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अनन्या का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें में वह फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं और टाइगर उन्हें मनाने की कोशिश कर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ananya Panday - फोटो : Instagram
दरअसल अनन्या पांडे ने फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के साथ मिलकर टाइगर श्रॉफ के साथ प्रैंक किया। पुनीत ने अनन्या को डांटने का प्लान बनाया ताकि वह रोने लगे और टाइगर उन्हें मनायें। टाइगर उन्हें मनाने भी आते हैं। हालांकि जल्दी ही टाइगर को इस प्लान के बारे में पता चल गया। विडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे टाइगर, अनन्या को मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि ये एक शरारत है, वह उठ कर चले जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ananya Panday - फोटो : Instagram
अनन्या ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- तो यह स्पष्ट रूप से बहुत मुश्किल है मेरे हीरो के साथ शरारत करना। मगर मैंने और पुनीत मल्होत्रा ने कोशिश की(मगर बहुत बुरी तरह से हार गए क्योंकि मैं पूरे वक्त हंस रही थी।

 

4 of 5
स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर और अनन्या पांडे के साथ तारा सुतारिया भी लीड रोल में होंगी। तीनों एक साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ पर भी नजर आये थे। यह तीनों ने मिलकर एक दूसरे के गहरे राज साझा किये थे। यह फिल्म 10 मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Student of the year
आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआती की थी और फिल्म हिट रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें